दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके रविवार को पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना हुआ जिसमे उपलब्ध ताजा जानकारी के अनुसार हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद पुलिस ने भवन के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू की और सोमवार को पुलिस ने मालिक हरिराम गुप्ता को राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ लिया।
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना ने राजधानी में छात्र आवासों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। रविवार को हुए इस हादसे के बाद राहत और बचाव दल ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए लंबे समय तक अभियान चलाया। उपलब्ध ताजा जानकारी के अनुसार हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
सत्य निकेतन दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के आसपास स्थित प्रमुख छात्र इलाकों में शामिल है। यहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी PG, हॉस्टल और किराये के कमरों में रहते हैं। ऐसे में इमारत गिरने की घटना ने छात्रों के साथ-साथ उनके परिवारों की चिंता भी बढ़ा दी है।
इमारत गिरने की वजह अभी जांच का विषय
इमारत गिरने का अभी जांच चल रही है, पर वह मौजूद बचहो ने बताया था की इस इमारत 24 घंटे पहले से वहा आस पास मौजूद बच्चो ने उस इमारत को हिलते हुवे देखा था, और ठीक ये बात जब फैली तभी इस इमारत के मालिक हरीरां गुप्ता ने इस इमारत मे काम शुरू करवा दिया फिर दोपहर मे अचानक ये इमारत ढह गई फिर अफरा - तफरी मचा|
आगे क्या होगा?
अब इस मामले में जांच की रिपोर्ट महत्वपूर्ण होगी। जांच के आधार पर यह पता चल सकेगा कि भवन की संरचनात्मक स्थिति कैसी थी, निर्माण या मरम्मत के दौरान किन नियमों का पालन किया गया और हादसे के लिए जिम्मेदारी किसकी बनती है। प्रशासन के सामने एक दूसरी बड़ी चुनौती आसपास के ऐसे भवनों की पहचान करना भी है जो पुराने हैं या जिनमें बिना उचित अनुमति के निर्माण अथवा बदलाव किए गए हैं।अगर इन भवनों की समय-समय पर जांच की जाए और नियमों का उल्लंघन मिलने पर समय रहते कार्रवाई की जाए, तो भविष्य में होने वाले हादसों का खतरा कम किया जा सकता है।
इस घटना पर क्या बोले ADCP अभिमन्यु पोसवाल
हमे रात के 1:30 बजे के आस पास हमारे पास पी॰सी॰ आर पर फ़ोन आई, जिससे हमे पता चला की पाँचवी मंज़िल की इमारत गिर गई है तुरंत उसी समय साउथ कैंपस थाने की पुलिस तुरंत वहाँ पहुँची, और चिह्नित किया तो पता चला की ये एक पी॰जी था और यहाँ कुछ बच्चे अंदर फँसे हुवे थे और कुछ को रेस्क्यू किया और संबंधित अस्पताल भेजा गया उनको उसके बाद धीरे धीरे जब पूछ-ताछ किया गया तो पता चला की कुछ आर भी बच्चे अंदर फंसे हुवे है फिर साउथ कैंपस स्थित थान NDRF और संबंधित प्रशासन को सूचित कर फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अभी तक 10 बच्चों को रेस्क्यू किया गया है और 5 बच्चों को अस्पताल ने मृत्यु घोषित किया है इस घटना के बाद साउथ कैंपस स्थित थाना ने FIR दर्ज कर ली है धारा BNS 105,290,125(A) के साथ मुक़दमा पंजीकृत कर लिया गया है और जो इस मकान के मालिक हरिराम बंसल है उनको पकड़ने के लिए हमारी टीम अलग - अलग उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है, और वो जल्द पुलिस के गिरफ्त में होगा
भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने बताया
घटना स्थल पर भाजपा के विधायक अनिल शर्मा भी मौजूद थे और उन्होंने बताया की - हमे अंदर से फँसे हुवे बच्चों के फ़ोन कॉल आ रहे है इससे हमे चिंता की विषय है की और भी बच्चे अंदर फंसे हुई हो सकते है हम भगवान से प्रार्थना करते है की अंदर फंसे हुई बच्चे स्वस्थ हो और माननीय मुख्यमंत्री जी सारी टीम भेज दी है ।
MILITRO इस मामले से जुड़े आधिकारिक अपडेट सामने आने पर पाठकों तक उसकी जानकारी पहुंचाता रहेगा।