हमीरपुर/सुजानपुर: भारतीय वायु सेना मे एजुकेशनल ब्रांच से अपना करियर की शुरुआत करने वाली ग्रुप कैप्टन प्रीति चोपड़ा अब हिमांचल के हमीरपुर जिला मे स्थित देश के सबसे प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा की की कमान प्रधानाचार्य के तौर पर संभाल ली है।ग्रुप कैप्टन प्रीति चोपड़ा की जिम्मेदारिया शिक्षण संस्थान का प्रशासन संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन कैडेट्स को नई दिशा देने से भी जुड़ी है जो आगे चलकर देश की रक्षा सेवाओं का हिस्सा बनने का सपना देखते हैं।
ग्रुप कैप्टन चोपड़ा ने 3 सितंबर 2026 को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान स्कूल परिसर में उन्हें स्वागत दिया गया। इससे पहले Group Captain Rachna Joshi इस पद की जिम्मेदारी संभाल रही थीं और उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्होंने पद छोड़ा।
जानिए भारतीय वायु सेना मे ग्रुप कैप्टन का कार्य
Group Captain Preeti Chopra को Education Branch मे वर्षों का अनुभव रहा है
ग्रुप कैप्टन प्रीति चोपड़ा का भारतीय वायुसेना से लंबा जुड़ाव रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार उन्होंने 21 जून 2003 को भारतीय वायुसेना मे कमीशन हुई उसके बाद उनको एजुकेशन ब्रांच में कमीशन प्राप्त किया था।
अपने सैन्य करियर के दौरान उन्होंने शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रशिक्षण और पढ़ाने से जुड़ी जिम्मेदारियां और मुख्यालय या किसी बड़े सैन्य संगठन में योजना, प्रशासन और प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारियां में काम किया। इसी अनुभव को अब वह सैनिक स्कूल के प्रशासन और विद्यार्थियों के विकास में इस्तेमाल करेंगी। और सैनिक स्कूल सुजानपुर के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल करने मे मदद करेंगी ।
कमान संभालते ही उन्होंने वीर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की
नए प्रधानाचार्य के रूप में जिम्मेदारी संभालने के शुभ अवसर ग्रुप कैप्टन प्रीति चोपड़ा ने स्कूल परिसर स्थित वीर स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। ग्रुप कैप्टन प्रीति चोपड़ा ने वीरों को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
सैनिक स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में नए प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके समग्र विकास से भी जुड़ी होगी।
NDA चयन और CBSE प्रदर्शन पर रहेगा जोर
कार्यभार संभालने के बाद ग्रुप कैप्टन प्रीति चोपड़ा ने विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उनका जोर राष्ट्रीय सुरक्षा आकादमी यानी NDA में विद्यार्थियों के चयन को और बेहतर बनाने तथा CBSE बोर्ड के प्रदर्शन को मजबूत करने पर रहेगा।
इसके साथ ही विद्यार्थियों के holistic development पर भी ध्यान देने की बात कही गई है। इसका मतलब केवल परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि cadets के व्यक्तित्व, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और अन्य जरूरी कौशलों के विकास पर भी ध्यान देना है।
पुराने प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी को दी बिदाइ
नई प्रधानाचार्य के स्वागत के साथ ही पूर्व प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी को विदाई भी दी गई। उन्होंने 11 नवंबर 2024 को सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा के प्रधानाचार्य के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी।
स्कूल परिवार ने नए प्रधानाचार्य का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। वहीं पूर्व प्रधानाचार्य के कार्यकाल के लिए भी स्कूल की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
यह एक भारतीय सेनाओ का अहम प्रोटोकाल का हिस्सा है जिसमे वरिष्ठ अधिकारी अपने पुराने अधिकारी को सम्मानपूर्वक बिदाइ करता है, ये चलन भारत सेना मे काफी प्रचलित और देश हित के सेवा का प्रतीत करता है
सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा की अहम भूमिका
सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा हिमाचल प्रदेश के प्रमुख सैन्य शिक्षा संस्थानों में शामिल है। स्कूल की स्थापना 1978 में हुई थी और यहां कैडेट्स को अकादमिक शिक्षा के साथ अनुशासन, शारीरिक प्रशिक्षण तथा नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिलता है।
संस्थान का राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी यानि NDA में विद्यार्थियों के चयन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे में नए प्रधानाचार्य के सामने शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देने की जिम्मेदारी होगी।
ग्रुप कैप्टन प्रीति चोपड़ा के कार्यभार संभालने के बाद अब स्कूल प्रशासन की प्राथमिकता शैक्षणिक परिणामों, NDA चयन और केडेट्स के समग्र विकास को आगे बढ़ाने की होगी।
नोट: यह खबर उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी के आधार पर स्वतंत्र रूप से तैयार की गई है।
